छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: स्कूली छात्र राज्य स्तरीय तीरंदाजी में होंगे शामिल

Nilmani Pal
12 Sept 2021 9:58 PM IST
छत्तीसगढ़: स्कूली छात्र राज्य स्तरीय तीरंदाजी में होंगे शामिल
x
cg news

महासमुंद। शालेय खेल के अंतर्गत संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता कृष्णा पब्लिक स्कूल रायपुर में 11 सितंबर को हुई। जिसमें शा.प्रा.शाला धरमपुर संकुल लमकेनी, बागबाहरा के पूर्व छात्र वरुण पटेल (शा.उच्च प्रा.शाला सम्हर में अध्ययनरत) का चयन राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2021 के लिए हुआ है।

प्रतियोगिता ज़िला कोंडागांव में होगी। वर्ष 2019 में वरुण का राज्य स्तरीय तीरंदाजी में भी चयन हुआ था,जिसमे उसको 16 स्थान मिला था। वरुण को तीरंदाजी में निपुण बनाने ऋषि साहू (कोच) और पूणेंद्र चंद्राकर (बिहाझर आश्रम अधीक्षक),अरविंद छाबड़ा,सोमनाथ साहू का विशेष योगदान है। इसके अलावा उनका उत्साहवर्धन करने में उनके शिक्षक रिंकल बग्गा, जनक राम ध्रुव,अनिल चक्रधारी,हिरदेश्वर पटेल,संकुल समन्वय गैंदराम ठाकुर का काफ़ी सहयोग है। बीइओ कौशल वर्मा,एबीइओ नितिन लहरे,बीआरसी केवल टंडन तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती नर्मदा चक्रधारी,गिरवर ध्रुव, जगेंद्र साहू,हरीश साहू (पंच),नेतराम साहू,भीमसाय पटेल ने वरुण को बधाई दी। गांव,परिवार और शाला में खुशी का माहौल है।

Next Story