छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ट्रेन की चपेट में आने से कटा ग्रामीण, हुई दर्दनाक मौत

Admin2
20 May 2021 5:02 PM IST
छत्तीसगढ़: ट्रेन की चपेट में आने से कटा ग्रामीण, हुई दर्दनाक मौत
x

DEMO PIC 

जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़। महासमुंद जिले में खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम हाड़ाबंद रेलवे ट्रैक के पास एक ग्रामीण की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार कमारडेरा ग्राम हाड़ाबंद निवासी धुतिया मेहर पिता मयाराम मेहर (55) सुबह अपने कृषि कार्य के लिए खेत गया था। उसका खेत रेलवे ट्रैक से लगा हुआ है। 10 बजे खेत से वापस घर लौट रहा था। उसी समय ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसे कम सुनाई देता था।

Next Story