छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: RTO का उड़न दस्ता प्रभारी निलंबित...अवैध वसूली करने का आरोप

Admin2
10 Dec 2020 12:45 PM IST
छत्तीसगढ़: RTO का उड़न दस्ता प्रभारी निलंबित...अवैध वसूली करने का आरोप
x
आयुक्त ने की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़। दुर्ग आरटीओ के फ्लाइंग स्क्वायड के अवैध कार्यालय और वसूली के मामले में परिवहन विभाग ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। परिवहन विभाग ने दुर्ग आरटीओ के फ्लाइंग स्क्वायड के प्रभारी आनंद शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। RTO द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि फ्लाइंड स्क्वायड प्रभारी ने उड़न दस्ते में निजी व्यक्तियों को नहीं रखे जाने और उनसे काम नहीं कराए जाने, निजी आवास में कार्यालय का संचालन नहीं करने के निर्देशों की अवहेलना किया था।






Next Story