छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 88 लाख रूपये की राशि मंजूर

Shantanu Roy
15 Sep 2021 3:37 PM GMT
छत्तीसगढ़: प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 88 लाख रूपये की राशि मंजूर
x

Demo Pic

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरिया। प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 88 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी गई है। जिसमें तहसील भरतपुर के ग्राम रामगढ़ की सविता की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस लालबहादुर सिंह, ग्राम सेमरिहा की लीलावती की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस इन्द्रपाल, तहसील बैकुण्ठपुर के ग्राम रामपुर की कौशिल्या की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस सत्यनारायण सिंह, तहसील केल्हारी के ग्राम भैंसवार के भूपेन्द्र की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस चंदन राम, ग्राम घोडबंधा की सुभद्रा की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस शिवराम, बुधराम, सूरजभान, सुशीला, उर्मिला, सोहद्रा व अनीता, ग्राम भैंसवार की प्रमिला की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस चंदन राम, ग्राम घोडबंधा के हिमाचल की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस रामनरेश, ग्राम श्रीरामपुर की श्यामबाई की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस जानसाय, ग्राम डोंडकी की अंजली की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस यशोदा, ग्राम पहाड़हंसवाही की सुजेता की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस फुलेश्वरी, ग्राम घोडबंधा के जयलाल की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस शिवराम, बुधराम, सूरजभान, सुशीला, उर्मिला, सोहद्रा व अनीता के लिए 4-4 लाख रूपये की राशि शामिल है।

इसी तरह तहसील खड़गवां के ग्राम इन्दरपुर की फुलमत बाई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस बेलाकली, ग्राम सैदा के अमीर सिंह की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सुन्दरलाल, ग्राम गेजी के विकास कुमार की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सुखनन्दन सिंह, ग्राम कोडा के गंगा राम की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस मानकुंवर, तहसील सोनहत के ग्राम पुसला के जगदेव की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस रामकुमारी, ग्राम केशगवां की द्रोपदी दुबे की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस भागवत दुबे, ग्राम गोयनी के रामप्रसाद की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस रामरक्षा, ग्राम कटगोडी के संजय सिंह की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सन्नी सिंह, तहसील मनेन्द्रगढ के ग्राम राधारमन नगर की चन्दा सिंह की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस विजय सिंह, ग्राम पाराडोल के महेश की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस मंगलीबाई तथा गुडिया बाई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस मुनेश्वर के लिए 4-4 लाख रूपये की राशि शामिल है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

Next Story