छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दुकान के कर्मचारी से 5 लाख रुपए की लूट, आरोपियों ने आंख में मिर्च पाउडर डालकर वारदात को दिया अंजाम

jantaserishta.com
20 Dec 2021 11:16 PM IST
छत्तीसगढ़: दुकान के कर्मचारी से 5 लाख रुपए की लूट, आरोपियों ने आंख में मिर्च पाउडर डालकर वारदात को दिया अंजाम
x
पढ़े पूरी खबर

कोरबा। जिले में दुकान के कर्मचारी से 5 लाख रुपए की लूट हो गई। आरोपियों ने कर्मचारी की आंख में मिर्च पाउडर डालकर उसे लूट लिया। कर्मचारी बैंक से पैसे निकालकर वापस लौट रहा था। उसी वक्त वारदात को अंजाम दिया गया है। अचानक रास्ते में आए बाइक सवारों ने पैसा छीना और भाग निकले हैं। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

बताया गया है कि कोरबा निवासी चमन कुमार पात्रे (28) शहर के ही जेपी टायर दुकान में काम करता है। वह सोमवार सुबह 10.30 बजे कोरबा से बांकीमोंगरा के एक बैंक में पैसा निकालने गया था। दुकान मालिक विनोद अग्रवाल ने ही उसे बैंक से पैसा निकानले के लिए कहा था। इस पर चमन ने विनोद को पहले ही बता दिया था कि वह पैसा निकालकर दीपका जाएगा
बैंक से पैसा निकालकर वह दीपका की तरफ ही जा रहा था, तभी दीपका से पहले चाकाबुड़ा के पास अचानक बाइक सवार 2 युवक आए और उन्होंने चमन की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया। जिससे वह वहीं रोड किनारे गिर गया। फिर बाइक सवार बदमाश पैसा लेकर भाग निकले।
चमन ने बताया कि घटना के बाद वहीं रोड के पास चिल्लाता रहा। मगर किसी ने गाड़ी नहीं रोकी। कुछ देर बाद एक अंकल ने बाइक रोकी तो कुछ और लोग भी वहां पहुंचे। फिर युवक को पानी दिया गया और उसने अपने आंख को धोया। बाद में इस बात की जानकारी दुकान मालिक विनोद अग्रवाल को दी गई। विनोद अग्रवाल ने ही इस पूरे मामले की शिकायत दीपका थाने में की है। दीपका थाने की पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस पीड़ित युवक से भी पूछताछ कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story