छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: घर लौट रहे श्रमिकों के साथ लुटेरों ने की लूट, नकदी और जेवर लेकर फरार

jantaserishta.com
8 May 2021 10:43 PM IST
छत्तीसगढ़: घर लौट रहे श्रमिकों के साथ लुटेरों ने की लूट, नकदी और जेवर लेकर फरार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। बिलासपुर से लौट रहे श्रमिकों के साथ पेंड्रा रोड स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे तीन लोगों ने लूटपाट की। इसके बाद आरोपित भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने आरोपित और उसके साथियों को हिरासत में लिया है। पुलिस युवकों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

मध्यप्रदेश के वेंकटनगर चौकी अंतर्गत सुलखारी मरनीटोला में रहने वाला कोमल कोल अपने साथियों के साथ बिलासपुर में काम करते है। दो माह काम के बाद शुक्रवार को वे अपने साथियों के साथ ट्रेन से पेंड्रा पहुंचे। वहां से वेंकटनगर जाने के लिए वाहन नहीं होने पर वे रेलवे लाइन के किनारे चलते हुए जा रहे थे। स्टेशन से थोड़ा आगे जाने पर ही दो युवकों ने कोमल और उसके साथियों को रोककर मारपीट शुरू कर दी।
इस बीच उनके दो और साथी भी वहां पहुंच गए। युवकों ने मारपीट कर कोमल की जेब से 10 हजार स्र्पये नकद और सोने का लाकेट निकाल लिया। वहीं, उसके साथी विरेंद्र अगरिया की जेब से आठ हजार नकद निकाल लिया। इसके बाद युवक वहां से भाग निकले। इसके बाद कोमल ने डायल 112 को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में आरपीएफ से मदद मांगी।

आरपीएफ और गौरेला पुलिस की टीम ने मामले में गौरेला के शिव नगर निवासी सोनू चौहान(20 वर्ष) को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपने साथियों शरद यादव, राजेश यादव व चीकू के साथ मिलकर लूटपाट की घटना को अंजाम देना बताया। मामले में पुलिस ने आरोपित सोनू को हिरासत में लिया है। वहीं, उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story