छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पंचायत सचिव से लूट...बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Admin2
16 Oct 2020 10:23 AM IST
छत्तीसगढ़: पंचायत सचिव से लूट...बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
x
DEMO PIC 
5 हजार रूपये व मोबाइल फोन लेकर फरार

कांकेर। जिले के चारामा क्षेत्र के ग्राम जेपरा के पंचायत सचिव लूट का शिकार हुए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ओकेश्वर साहू ग्राम भर्रीटोला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह रायपुर से वापस चारामा लौट रहा था। शाम करीब 6.20 बजे नेशनल हाइवे के पास लघुशंका के लिए रूका। उसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से पहुंचे और बलपूर्वक पैसे की मांग करने लगे। मना करने पर दोनो अज्ञात आरोपियों ने जबरदस्ती उनके पर्स से 5 हजार रूपये व मोबाइल फोन लूट कर ले गये। पुलिस ने दोनो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 392 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।


Next Story