छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट, 3 बाइक सवारों ने वारदात को दिया अंजाम

jantaserishta.com
15 Jan 2022 6:39 PM IST
छत्तीसगढ़: युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट, 3 बाइक सवारों ने वारदात को दिया अंजाम
x
पढ़े पूरी खबर

दुर्ग: युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। लूट के बाद युवक ने जामुल थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीन अज्ञात बाइक सवार आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 394 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जामुल थाना प्रभारी गौरव पाण्डेय ने बताया कि जितेंद्र गायकवाड़ पिता पुराणिक गायकवाड़ खेदामारा गांव का रहने वाला है। उसका बासिन तिराहा चौक पुल के पास पान ठेला है। वह रोज की तरह शुक्रवार रात 9 बजे अपनी दुकान बंद करके साइकिल से अपने घर जा रहा था। रात 9.15 बजे के करीब जैसे ही वह पुल से थोड़ा आगे पहुंचा था कि तीन अज्ञात युवक उसके पास आए। वह लोग मोटरसाइकिल से थे। उनकी मोटरसाइकिल उनसे थोड़ी दूर पर खड़ी थी। तीनों लोगों ने जितेंद्र को रोककर पता पूछा तो वह खड़ा हो गया।
इससे पहले की वह कुछ समझ पाता एक युवक ने जितेंद्र को चाकू दिखाकर गाली गलौज करने लगा। इसके बाद उसने उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसकी पैंट की जेब से दो हजार रुपए लूटकर ले गए। मारपीट में जितेंद्र के दाहिने हाथ, नाक व कमर में चोंटें आयी हैं। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक में सवार होकर वहां से भाग गए। इसके बाद जितेंद्र देर रात जामुल थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रात में ही आरोपियों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
जितेंद्र ने बताया कि वारदात के समय तीनों आरोपियों ने अपने चेहरे को कपड़े से बांधे हुए था। इसके चलते वह उन्हें नहीं देख सका। तीनों में एक आरोपी का चेहरा थोड़ा से दिख रहा था इसलिए जितेंद्र का कहना है कि यदि वह आरोपी को देखेगा तो पहचान जाएगा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वह आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story