छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आरोपियों पर ईनाम घोषित, एसपी ने जारी किया मोबाइल नंबर

Nil dhankar
11 Feb 2022 7:04 AM IST
छत्तीसगढ़: आरोपियों पर ईनाम घोषित, एसपी ने जारी किया मोबाइल नंबर
x
छग न्यूज़
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा घोषणा की गई है कि थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध के प्रकरणों में फरार अज्ञात आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5-5 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। फरार आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है और आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। फरार आरोपियों की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, मो.नं. 9479193001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बिलासपुर 07752-223193, मो.नं. 94791-93003, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504, मो.नं. 94791-93099 पर संपर्क किया जा सकता है।

Next Story