छत्तीसगढ़: नगरीय निकाय चुनाव के लिए रिटर्निंग आफिसर नियुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन 2021 सम्पन्न कराने के लिए पूर्व तैयारी के संबंध में आदेश जारी किए गये हैं। आदेश के परिपालन में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेशानुसार 21 नवम्बर, 2019 के द्वारा रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर नगरपालिका के नियुक्ति के लिए प्रदत्त की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 13 सहपठित नियम 14 के प्रावधानों के तहत नगर पंचायत प्रेमनगर के आम निर्वाचन 2021 के लिए नगर पंचायत प्रेमनगर रिटर्निंग आफिसर श्री उत्तम प्रसाद रजक, डिप्टी कलेक्टर सूरजपुर, सहायक रिटर्निंग आफिसर श्री सालिक राम गुप्ता, तहसीलदार प्रेमनगर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पंचायत, प्रेमनगर नियुक्त किया गया है। नियुक्त अधिकारी उपरोक्त नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2021 की मतगणना के लिए भी रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





