छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के 5 सदस्यों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित

jantaserishta.com
14 Nov 2021 7:32 AM IST
छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के 5 सदस्यों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित
x
बड़ी खबर

छत्तीसगढ़ के भाटापारा शहर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद प्रशासन ने पूरे रविदास वार्ड को सील कर दिया है। वार्ड के प्रवेश द्वार पर बैरीकेड लगाए गए हैं। साथ ही इलाके में कोरोना की टेस्टिंग भी बढ़ा दी गई है। इधर, कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने और बिना मास्क के बाहर सड़कों पर घूमने वाले 26 लोगों पर 2500 रुपए की चालानी कार्रवाई भी की गई है।

बताया जा रहा है कि भाटापारा शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले एक सप्ताह के अंदर शहर में 7 कोरोना संक्रमित मरीज मिल गए हैं। SDM लवीना पांडेय ने बताया कि, कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जो पालन नहीं कर रहा है उस पर सख्ती बरती जा रही है।
वहीं सिविल अस्पताल के BMO डॉ राजेन्द्र माहेश्वरी ने कहा कि क्षेत्र में लगातार कोरोना मरीज मिलना यह चिंता का विषय है। उन्होंने इलाके के लोगों से कोरोना का टीका लगवाने की अपील की है। साथ ही घर से निकलते समय चेहरे पर मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने, समय-समय पर हाथों को सैनेटाइज करने की भी अपील की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story