छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: लू के थपेड़ों से मिली राहत

Nilmani Pal
9 Jun 2024 10:11 AM IST
Chhattisgarh: लू के थपेड़ों से मिली राहत
x

रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ में पहली बार सुकमा Sukma district जिले के रास्ते छत्तीसगढ़ पहुंचा है। शनिवार को मौसम विभाग weather department ने प्रदेश के सुकमा जिले के साथ ही दक्षिण महाराष्ट्र, ओडिशा के कुछ भाग और तेलंगाना में भी दक्षिण पश्चिम मानसून Monsoon के प्रवेश की घोषणा की है। विभाग का कहना है कि अब दक्षिण पश्चिम मानसून बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।

chhattisgarh news रविवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही बारिश के आसार हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून का रायपुर प्रवेश भी समय से पहले होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सामान्य से काफी ज्यादा बारिश की संभावना है। शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट भी रही। मानसून की आहट से लू के थपेड़ों से राहत मिली है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार से बुधवार 12 जून तक प्रदेश में बारिश की गतिविधि कम होने की संभावना है। 13 जून से प्रदेश में फिर बारिश की गतिविधि बढ़ेगी और इसके अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ के साथ ही रायपुर में भी मानसून प्रवेश की संभावना है।


Next Story