छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: कई पदों पर होगी भर्ती, प्लेसमेंट का आयोजन 15 दिसम्बर को
Nil dhankar
7 Dec 2021 10:25 AM IST

x
छत्तीसगढ़
दंतेवाड़ा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 15 दिसम्बर 2021 दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। संस्था का नाम बजाज आलियांज लाईफ इन्शुरेंस कंपनी लि.मि बिनाका मॉल जगदलपुर में असिस्टेंट सेल्स मैनेजर, सेल्स मैनेजर, सीनियर सेल्स मैनेजर, ऐजेंसी सेल्स ऑफिसर, इन्शुरेंस कन्सलटेन्ट के पदों की रिक्तिया प्राप्त हुई है । इच्छुक आवेदक प्रातः 11 से 03 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, एक-सेट छायाप्रति एक पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित, उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है। आवेदकों का कार्यक्षेत्र दन्तेवाड़ा होगा। कोविड 19 नियमों का पालन करना तथा मास्क लगाना अनिवार्य है. बिना मास्क के प्रदेश वर्जित है। यह आयोजन पूर्णत निःशुल्क है।
Next Story





