छत्तीसगढ़

पैदल यात्रा पर निकले युवक पहुंचा छत्तीसगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Nil dhankar
15 April 2023 4:21 PM IST
पैदल यात्रा पर निकले युवक पहुंचा छत्तीसगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
x

जगदलपुर। सनातन धर्म की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए लखनऊ के रोहित कुमार सिंह इन दिनों अयोध्या से पैदल यात्रा पर निकले हुए हैं। 3200 किलोमीटर का सफर तय कर रोहित बस्तर पंहुचे, यहां उन्होंने जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में माई जी का दर्शन किया। रोहित ने बताया उनके द्वारा अयोध्या से श्रीलंका तक का सफर पैदल ही तय किया जा रहा है।

भगवान राम द्वारा छुआछूत और जात-पात के बंधन को तोड़ने का संदेश दिया था। इसी तरह उनके द्वारा भी यह संदेश फैलाने के लिए पैदल यात्रा की जा रही है। 14 वर्ष के वनवास के दौरान भगवान राम जिन प्रमुख स्थानों में पंहुचे थे। रोहित उन जगहों पर जा रहे हैं।

दंडकारण्य जिसे बस्तर के रूप में भी जाना जाता है, की यात्रा भी रोहित के द्वारा की जा रही है। रोहित चाहते हैं कि हिंदू धर्म में जातपात का बटवारा न हो पैदल यात्री रोहित कुमार सिंह यहां से 7000 किलोमीटर का सफर और करेंगे। भारत की अंतिम छोर में स्थित रामसेतु तक उनका सफर जारी रहेगा।

Next Story