छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शादीशुदा महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार

HARRY
20 Jun 2022 4:39 PM GMT
छत्तीसगढ़: शादीशुदा महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

जशपुर। जिले में शादीशुदा महिला से रेप ना कर सकने पर उसका गल दबाने का मामला सामने आया है। इसके अलावा युवक महिला को जबरदस्ती खींचकर कमरे में ले गया था। इसके बाद जान से मारने के मकसद से चाकू से उसका गला भी रेत दिया था। जिससे महिला घायल हो गई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। मगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में 45 साल की महिला ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत में उसने बताया कि वह रविवार को दोपहर के 2.30 बजे के आस-पास घर पर अकेली थी। घर के परछी में घरेलू काम कर रही थी। उसी वक्त तपकरा निवासी श्रवण साय पैकरा(30) वहां पहुंचा। पहले तो वह महिला से बात करने लगा। फिर छेड़छाड़ करने लगा और जबरदस्ती खींचता हुअ उसे कमरे में ले गया।
कमरे में ले जाने पर महिला विरोध करने लगी। चीखने लगी, इस पर श्रवण साय (hearing aid) ने महिला का गला दबा दिया। इसके बाद चाकू से उसका गला भी रेत दिया। मगर तब तक महिला की आवाज पड़ोसियों को लग गई थी। आवाज सुनते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक श्रवण साय फरार हो गया था। घटना के बाद पहले महिला को अस्पताल ले या गया। फिर मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई। शिकायत के 2 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story