छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: विधवा महिला से रेप, शादी की बात आई तो मुकरा युवक

Admin2
22 Jun 2021 10:37 AM GMT
छत्तीसगढ़: विधवा महिला से रेप, शादी की बात आई तो मुकरा युवक
x

फाइल फोटो 

FIR दर्ज

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि सकरी क्षेत्र में रहने वाली विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत की है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद वह घर चलाने के लिए सिविल लाइन क्षेत्र में दुकान चलाती थी। इसी बीच उसकी पहचान जरहाभाठा में रहने वाले युवक से हुई। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ रख लिया। दोनों दो साल तक एक साथ रह रहे थे। इस बीच महिला ने उसे कई बार शादी के लिए कहा।

इस पर युवक शादी की बात को टाल जाता था। बीते दिनों महिला ने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया। इस पर युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। साथ ही मारने की धमकी दी। इस पर महिला ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।

Next Story