छत्तीसगढ़: 7 साल की बच्ची से रेप, आरोपी ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

बिलासपुर: सात साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची गांव के बाजार गई थी, तभी आरोपी युवक उसे अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ अनाचार किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाली बच्ची के माता-पिता रोजी-मजदूरी करते हैं। बच्ची खेलते हुए बाजार तरफ चली गई थी। इस बीच बच्ची को गायब देखकर परिजन उसकी खोजबीन भी कर रहे थे। रात में वह घर आई, तब रोने लगी। उसने अपनी मां को इस घटना की जानकारी दी। घटना देर शाम की है। मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





