छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: तालाब के पास रेप, 25 वर्षीय आरोपी ने मासूम को बनाया हवस का शिकार

Nil dhankar
25 Nov 2021 7:46 PM IST
छत्तीसगढ़: तालाब के पास रेप, 25 वर्षीय आरोपी ने मासूम को बनाया हवस का शिकार
x

DEMO PIC 

शर्मनाक घटना

बालोद। बालोद जिले में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दुष्कर्म करने के बाद पत्थर और डंडे से मासूम की पिटाई भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बालोद के 25 वर्षीय राम कुमार सलाम नामक युवक ने पांच साल की एक मासूम को घर छोड़ने के बहाने अपने साथ एक तालाब की तरफ ले गया। वह जगह सुनसान थी, जहां मासूम के साथ आरोपी राम कुमार सलाम ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने मासूम की पत्थर और डंडे से पिटाई भी की। घटना की जानकारी जैसे ही मासूम के परिजनों को मिली, तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्परता बरतते हुए न केवल रिपोर्ट दर्ज की, बल्कि आरोपी रामकुमार सलाम को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस वारदात से मासूम की तबीयत बिगड़ गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Next Story