छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रेप के आरोपी ने किया सुसाइड

Nilmani Pal
28 March 2022 8:44 AM GMT
छत्तीसगढ़: रेप के आरोपी ने किया सुसाइड
x
छग

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में दुष्कर्म के आरोपी एक युवक ने आज फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव में ही पेड़ से लटका हुआ मिला है। युवक के खिलाफ एक दिन पहले उसके छोटे भाई की विधवा पत्नी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। वहीं उसी समय एक पिता-पुत्री ने मारपीट की FIR दर्ज कराई थी। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, कचंदा गांव निवासी श्याम सुंदर कश्यप के खिलाफ उसके छोटे भाई की विधवा पत्नी ने रविवार को मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि उसके पति की मौत हो चुकी है। श्याम सुंदर रिश्ते में उसका जेठ लगता है। वह दुष्कर्म करता है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश कर रही थी। इसी FIR से पहले श्यामसुंदर पर ही गांव के ही रहने वाले भुनेश्वर कश्यप ने मारपीट का मामला दर्ज करा रहे थे। आरोप था कि बेटी उपासना कश्यप को राहौद कालेज परीक्षा दिलाने बाइक से ले जा रहे थे। तभी पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में श्याम सुंदर ने रोक लिया और गालियां देते हुए दोनों पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हालत में थाने पहुंचे थे।


Next Story