छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी समारोह में किया था नाबलिग लड़की का रेप

Nil dhankar
10 Dec 2021 10:27 AM IST
छत्तीसगढ़: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी समारोह में किया था नाबलिग लड़की का रेप
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। गौरेला थाना क्षेत्र में नाबलिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने पकड़ा। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गौरेला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पेंड्रा क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की के पिता ने थाना गौरेला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 23 नवंबर को अपने रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गया था, वहां पर उसकी नाबालिग लड़की से लालपुर निवासी रवि राठौर पिता दिनेश राठौर (19) शादी की बात कहकर दुष्कर्म किया।

इसके बाद से नाबालिग गुमसुम रहने लगी। यह देखकर नाबालिग के माता-पिता उससे लगातार पूछताछ किए , तब कहीं जाकर पूरी बात बताई। इस पर लड़की के पिता ने थाना गौरेला आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित रवि राठौर को गांव में दबिश देकर पकड़कर उससे पूछताछ किया इस पर उसे घटना स्वीकार किया जिसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Next Story