छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: किसान से 1 लाख की उठाईगिरी...शातिर ने बाइक की डिक्की से पैसे किया पार

Admin2
24 Nov 2020 9:02 PM IST
छत्तीसगढ़: किसान से 1 लाख की उठाईगिरी...शातिर ने बाइक की डिक्की से पैसे किया पार
x
मचा हड़कंप

धमतरी: जिले के कुरुद थाना परिसर में उठाईगिरी का मामला सामने आया है, जहां किसान की बाइक से 1 लाख रुपए पार हो गया। फिलहाल मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक इलाके का एक किसान किसी काम से कुरुद आया हुआ था। इस दौरान पहले किसान ने बैंक से पैसे निकाले और फिर किसी काम से थाना पहुंचा। इधर किसान थाने के अंदर पहुंचा और उधर किसी ने उनकी बाइक की डिक्की से पैसे लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पूरे थाना परिसर में हड़कंप मच गया।



Next Story