छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ बारिश अलर्ट: पानी से तालाब बनी सड़कें, 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
Rounak Dey
12 Sept 2021 9:11 AM IST

x
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रूक-रूक कर झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते नदी नाले फिर से लबालब हो गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।
शनिवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। वहीं दोपहर बाद राजधानी में हुई मूसलाधार बारिश से जिंदगी थम गई। शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। कई गाड़ियां घंटों संड़कों में फंसी रही। बता दें कि शनिवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई।
मौसम विभाग बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले 4 दिन बारिश को लेकर महत्वपूर्ण बताया है। वहीं प्रदेश के 21 जिलों के लिए चेतावनी जारी किया है। इनमें बिलासपुर और सरगुजा के 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
Next Story





