छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: घर में घुसकर महिला के साथ रेप...दो आरोपी गिरफ्तार

Admin2
3 March 2021 11:09 AM IST
छत्तीसगढ़: घर में घुसकर महिला के साथ रेप...दो आरोपी गिरफ्तार
x
शमर्नाक घटना

छत्तीसगढ़। महिला के घर में जबरदस्ती घुस कर दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है। मामला अंबिकापुर के मैनपाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदारीडीह का है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुदारीडीह की एक महिला के घर जबरन दो युवक घुस गए। महिला का आरोप है कि इन दोनों युवकों ने बलपूर्वक उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब महिला ने शोर-शराबा किया तो उसकी आवाज सुनकर उसके परिजन उसके कमरे में पहुंच गए। इसके बाद दोनों युवक भाग गए। महिला ने इसकी शिकायत मैनपाट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान घुठल माझी और टिंगू माझी निवासी कुदारीडीह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Next Story