छत्तीसगढ़ क्वांटिफेयबल डाटा आयोग 13 जनवरी को करेगा अपूर्ण सर्वे वाले नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों की समीक्षा

रायपुर: छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष 13 जनवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे से आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रदेश के ऐसे नगरीय निकायों में जहां अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गाें की गणना हेतु सर्वे का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है, वहां सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में अपूर्ण सर्वे कार्य वाले नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोग की 13 जनवरी को ही अपरान्ह 3.30 बजे से आयोजित बैठक में अपूर्ण सर्वे वाली जनपद पंचायतों में सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





