छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC की परीक्षा आज, रायपुर में 48 केंद्र बनाए गए

jantaserishta.com
22 Feb 2026 8:37 AM IST
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC की परीक्षा आज, रायपुर में 48 केंद्र बनाए गए
x
पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी.

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू होगी जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से आयोजित की जाएगी।

परीक्षार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले पहुंचें। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रवेश द्वार सील कर दिए जाएंगे इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यह परीक्षा कुल 238 प्रशासनिक पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इनमें सर्वाधिक 51 पद नायब तहसीलदार के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अन्य पदों पर भी चयन किया जाएगा। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story