छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: प्रभारी प्राचार्य और व्याख्याता निलंबित, विभाग ने जारी किया आदेश

Admin2
7 March 2021 5:59 PM IST
छत्तीसगढ़: प्रभारी प्राचार्य और व्याख्याता निलंबित, विभाग ने जारी किया आदेश
x
बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़। डीपीआई जितेंद्र शुक्ला ने व्याख्याता व प्रभारी प्राचार्य केसी यादव को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। केसी यादव रायगढ़ के लैलूंगा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लारीपानी में पदस्थ थे। पिछले दिनों जिला शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्कूल में कई तरह की गड़बड़ियां पकड़ी थी। जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर डीपीआई ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दिया। डीपीआई ने केसी यादव को सस्पेंड कर लैलूंगा के बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया है।

Next Story