छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: प्रधान आरक्षक ने अपने ही विभाग के अधिकारियों पर लगाया संगीन आरोप...कहा - हिरासत में लिए गए आरोपियों से पैसे लेकर कर दिया बरी
Rounak Dey
25 May 2021 1:09 AM GMT
x
फाइल फोटो
बड़ी खबर
छत्तीसगढ़: सरगुजा जिले के कुन्नी चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने अपने ही विभाग के अधिकारी पर रुपए लेकर हिरासत में लिए गए आरोपियों को बरी करने का आरोप लगाया है। उधर, एसपी ने पूरे मामले में 3 सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है।
अपने ही विभाग के SDOP पर आरोप लगा रहे ये हैं सरगुजा जिले के कुन्नी चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक मनीष तिवारी है जिनका आरोप है कि दो दिन पहले थाना परिसर में उनकी कार और एक आरक्षक की बाइक आगजनी का शिकार हुई। इस मामले में उन्होंने 5 लोगों को हिरासत में लिया था। जिसे SDOP चंचल तिवारी ने रिहा कर दिया।
आपको बता दें कुन्नी चौके के प्रधान आरक्षक मनीष तिवारी का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद के दो दिन बाद हेड कॉन्सटेबल की कार आगजनी का शिकार हो गई। इसी मामले में प्रधान आरक्षक ने 5 लोगों को हिरासत में लिया था। जिसे SDOP ने सबूत के अभाव में बरी कर दिया है। अब इस पूरे मामले की जांच के लिए SP ने 3 सदस्यीय दल का गठन कर दिया है। पुलिस के अधिकारी सबूतों के अभाव में संदेहियों को बरी करने की बात कह रहे हैं।
Next Story