छत्तीसगढ़: प्रिंसिपल ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में 3 लोगों को बताया दोषी

दुर्ग: नागरिक कल्याण कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. भुवनेश्वर नायक की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट से साफ हो गया है कि उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया है। पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है उसमें तीन लोगों का नाम लिखा है। बताया जा रहा है कि ये तीनों उसी कॉलेज के स्टाफ हैं। डॉ. नायक ने लिखा है कि इन्हीं तीन लोगों के प्रताड़ित करने से खुदकुशी कर रहे हैं। पुलिस ने अभी यह बताने से इनकार किया है कि सुसाइड नोट में किन लोगों के नाम लिखे हैं और क्या आरोप हैं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस डॉ. नायक का शव परिजन को सौंप दिया है। परिजन शव लेकर गृह ग्राम सरायपाली पहुंचे, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





