छत्तीसगढ़

सात समंदर पार पहुंचा छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान

jantaserishta.com
7 Sept 2026 12:37 PM IST
सात समंदर पार पहुंचा छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान
x
IPS की विशेष पहल.
CG NEWS: ‘साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़’ के पावन संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी ‘साइबर जागृति अभियान’ (15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026) का प्रभाव अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) की विशेष पहल पर ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में कार्यरत भारतीय मूल के कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर विवेक यदु ने इस अभियान से जुड़कर छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है और आम नागरिकों से इस अभियान का लाभ लेने की अपील की है।
​सॉफ्टवेयर इंजीनियर विवेक यदु ने मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) से साझा किए अपने विचार:- ​तकनीकी क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले विवेक यदु ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर से अपना विस्तृत वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि, "एक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर होने के नाते मैं तकनीकी बारीकियों और साइबर अपराध की गंभीरता को गहराई से समझता हूँ। आज साइबर अपराधी दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर आम लोगों को अपना शिकार बना सकते हैं। ऐसे में पुलिस का 'साइबर जागृति अभियान' समय की सबसे बड़ी मांग है।"​श्री यदु ने साइबर सुरक्षा के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण बातें साझा कीं:
नई तकनीकों से ठगी (AI & Deepfake): उन्होंने बताया कि, "आजकल साइबर अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डीपफेक वीडियो और वॉइस क्लोनिंग (Voice Cloning) का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे फर्जी कॉल भी बिल्कुल असली लगते हैं। डिजिटल अरेस्ट या अपनों के एक्सीडेंट का झूठा कॉल इसी का हिस्सा है। ऐसे में घबराने के बजाय छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दी जा रही जानकारियों का उपयोग करें।"
​तकनीक से ज्यादा 'जागरूकता' है जरूरी:
"सिस्टम में कितने भी एंटीवायरस हों, लेकिन अगर यूजर खुद ओटीपी (OTP) या पासवर्ड दे दे, तो कोई तकनीक नहीं बचा सकती। साइबर ठग हमारी लालच (लॉटरी) या डर (पुलिस केस) का फायदा उठाते हैं। पुलिस का यह अभियान इसी 'ह्यूमन एरर' को सुधारने का शानदार प्रयास है।"
अपनी माटी पर गर्व और 'Ek Selfie' की तारीफ: उन्होंने कहा कि, "ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए मुझे यह देखकर बेहद गर्व महसूस हो रहा है कि मेरे गृह राज्य की पुलिस इतनी दूरदर्शी सोच के साथ काम कर रही है। क्यूआर कोड स्कैन कर 'जागरूकता की एक सेल्फी' (Ek Selfie) लेना युवाओं को साइबर सुरक्षा से जोड़ने का एक बेहद आधुनिक, सरल और रचनात्मक तरीका है।"
दूसरों को भी सचेत करें- अभियान के तहत प्राप्त जानकारी को केवल अपने तक सीमित न रखें बल्कि अपने परिवार, मित्रों और परिचितों के साथ भी साझा करें, ताकि कोई भी व्यक्ति का साइबर ठगी का शिकार न बने।
​नागरिकों से विशेष अपील
विवेक यदु ने छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं और वरिष्ठजनों से आग्रह किया कि वे पुलिस द्वारा जारी बैनर व पोस्टरों पर उपलब्ध QR कोड को स्कैन कर अपनी “जागरूकता की एक सेल्फी” लें और इसे अपने परिवार, मित्रों और सोशल मीडिया पर शेयर करें। "आपका एक छोटा सा कदम किसी को जीवन भर की गाढ़ी कमाई खोने से बचा सकता है।"
​बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस समस्त जिलेवासियों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में या संदिग्ध लिंक/कॉल आने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story