छत्तीसगढ़: पुलिसकर्मी ने बच्ची को सिगरेट से जलाया, DGP ने किया बर्खास्त, होगा गिरफ्तार

बालोद: पुलिसकर्मी ने डेढ़ साल की बच्ची को सिगरेट से दागा। आरोपी आरक्षक अविनाश राय को डीजीपी ने दिए बर्खास्त करने के निर्देश।
ये है पूरा मामला
नशे में धुत पुलिसकर्मी ने अपने मकान मालकिन की डेढ़ साल की बेटी की इसलिए बेरहमी से पिटाई करने के साथ सिगरेट से जला दिया, क्योंकि वह उसको पापा नहीं कह रही थी. बच्ची की मां उसे जख्मी हालत में लेकर बालोद थाने पहुंची और आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. वहीं बच्ची की मां ने बताया कि दुर्ग रक्षित केंद्र में तबादला से पहले रक्षित केन्द्र बालोद में पदस्थापना के दौरान आरक्षक अविनाश राय मेरे मकान में किराए से रहा करता था. उसने उधारी दे रखी थी, जिसकी वसूली के लिए वह 24 अक्टूबर को मेरे घर में आकर रुका हुआ था. 29 अक्टूबर को रात में बच्ची को मेरे को पापा बोलने के लिए दबाव डालने लगा. बच्ची ने जब पापा नहीं बोला तो गंदी गाली देते हुए बच्ची का चेहरा, पेट, पीठ और हाथ को सिगरेट से जला दिया.
पूरा मामले जानने के लिए इस खबर को पढ़े: छत्तीसगढ़: नशे में धुत पुलिसकर्मी ने मकान मालकिन की बेटी को पीटा...देखें VIDEO
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





