छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दिल दहला देने वाली मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा

Nil dhankar
10 July 2022 5:20 PM IST
छत्तीसगढ़: दिल दहला देने वाली मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा
x

कोंडागांव। जिले में कत्ल का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने lOVE, लफड़ा और मर्डर की अनसुलझी गुत्थी को सुलझा लिया है. चारों हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का खुलासा किया है. युवती ने अपने पिता, भाई और जीजा के साथ मिलकर की युवती प्रमिला नेताम की हत्या की है. दोनों युवतियां एक ही युवक से प्रेम करती थी. इसी को प्रेमिका सहन नहीं कर पाई और प्रेमिला नाम की लड़की को मौत के घाट उतार दिया.

मामला माकड़ी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पखनबेडा का है. जहां 8 जुलाई जंगल में अधजली लाश मिली थी. आरोपियों ने प्रेमिला नेताम को मारने के बाद जलाने का प्रयास किया था, लेकिन पूरी तरह से शव नहीं जल पाया. पुलिस ने घटना स्थल से चूड़ियां बरामद की थी, जिसके बाद लड़की पहचान हुई. मामले में एक युवती समेत 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जमुना यादव, भाई सतु, पिता रामप्रसाद यादव और जीजा सोमारू यादव को गिरफ्तार किया गया है.

Next Story