छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, हज़ारों रुपये के गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

jantaserishta.com
20 Aug 2021 6:40 AM IST
छत्तीसगढ़: पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, हज़ारों रुपये के गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार
x
सीजी न्यूज़

छत्तीसगढ़: कोरिया पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह द्वारा अवैध शराब जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ पर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है एवं इस हेतु कोरिया पुलिस का निजात रथ सम्पूर्ण कोरिया में गतिमान है। जो जन जागरूकता के साथ-साथ अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्यवाही के लिए एक पहल है।

इसी तारतम्य में टाउन पेट्रोलिंग को थाना मनेन्द्रगढ़ को मुखबीर सूचना मिला की दो व्यक्ति अपने मोटर सायकल से मरवाही तरफ से गांजा परिवहन करते बिक्री करने आ रहे है, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल एक्शन में आते ही हमराह स्टाफ के साथ चैनपुर भट्टी रोड के लिए रवाना हुई और घेराबंदी की गई। मुखबीर के बताए अनुसार एक लाल, काला रंग का एचएफ डिलक्स सोल्ड मोटर साइकिल में सवार दो व्यक्ति को रोका गया एवं नाम पता पूछने बलदेव सिंह और अनील कुमार द्वय मरवाही जिला गौरेला पेण्ड्रा का होना बताये।
उपरोक्त आरोपीगण के द्वारा अवैध रूप से गांजा परिवहन करते पाये जाने से आरोपीगण के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा दो नग पैकेट का एक साथ तौल कराया गया जिसका कुल वजन 2 किलो ग्राम होना पाया गया जिसकी कीमत 10,000/- रूपये एवं एक नग मोटर सायकल कीमत 40,000/- रूपये जुमला कीमत 50,000/- रूपये जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story