छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बारात आने से पहले पहुंची पुलिस टीम...रुकवा दी गई लड़की की शादी...वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

jantaserishta.com
15 Feb 2021 6:59 AM IST
छत्तीसगढ़: बारात आने से पहले पहुंची पुलिस टीम...रुकवा दी गई लड़की की शादी...वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
x
अनोखा मामला

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के एक गांव में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शादी के मंडप में बारात आने से पहले ही लड़की की शादी रुकवा दी गई. शादी इसलिए रोकी गई, क्योंकि लड़की नाबालिग थी. महिला एवं बाल विकास और पुलिस टीम दुल्हन के घर पहुंची हुई थी. मामला सिटी कोतवाली थाना इलाके का है.

दरअसल सूचना मिली थी कि गांव में नाबालिग लड़की की शादी कराई का रही है. जिसकी उम्र 17 वर्ष 8 माह है. सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर पीएस एल्मा के निर्देश, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी राजेन्द्र कश्यप के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई मुंगेली के अधिकारी अंजू शुक्ला चाइल्ड लाइन के सदस्यों और स्थानीय पुलिस की मदद से घर में पहुंच गई.
विभाग ने नाबालिग लड़की के परिजों को समझाइश देकर नाबालिग की शादी रुकवा दी. पुलिस ने परिजनों को 18 साल होने तक शादी के लिए इंतजार करने को कहा है. इसके बाद परिजन भी मान गए. परिजनों ने शपथ पत्र देकर कहा है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ही लड़की का विवाह रस्म पूरा किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story