छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: घायल हुए बाइक सवारों से पुलिस ने बरामद किया 2 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत हो रही कार्रवाई
Shantanu Roy
26 Sept 2021 10:43 PM IST

x
Demo Pic
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महासमुंद। खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम पचेड़ा के पास मवेशी से टकराकर घायल हुए बाइक सवारतीन लोगों से पुलिस ने 2 किलो गांजा बरामद किया है। ये तीनों ओडिशा से 2 किलो गांजा लेकर बिलासपुर की ओर जा रहे थे।
जब्त गांजा की कीमत 20 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस की धारा के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी में एक अपचारी बालक शामिल है।
पुलिस के अुनसार गांजा तस्करी के आरोप में ग्राम खपरी बेलपान थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर निवासी साधराम गोंड 33 साल, मनीराम गोंड 42 साल एवं एक 17 वर्षीय अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है।
Next Story





