छत्तीसगढ़

धर्मशाला में छत्तीसगढ़ पुलिस की रेड, निर्मल बाबा अरेस्ट

Nilmani Pal
22 April 2026 3:54 PM IST
धर्मशाला में छत्तीसगढ़ पुलिस की रेड, निर्मल बाबा अरेस्ट
x

जांजगीर-चांपा. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से ढोंगी निर्मल बाबा को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. ढोंगी बाबा भगवा भेष में तबीयत ठीक करने का झांसा देकर महिला के साथ गलत काम करता था. लेकिन हद तो तब पार हो गई जब मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर आरोपी बाबा ने पीड़िता की सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल बनाकर अश्लील वीडियो वायरल कर दी.

पीड़िता की ओर से 11 अप्रैल को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें उसने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी निर्मल पामगढ़ क्षेत्र के एक गांव में पदयात्रा करते हुए आया था. वह खुद को चमत्कारी बाबा बताकर लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करता था.

पीड़िता अपनी सहेली के साथ उससे मिलने गई, जहां आरोपी ने उसका हाथ देखकर इलाज का भरोसा दिया और मोबाइल नंबर ले लिया. इसके बाद 26 मार्च को पामगढ़ क्षेत्र के बाजार में बुलाकर बाबा ने पीड़िता को बुलाकर प्रसाद दिया। इसी दौरान आरोपी निर्मल बाबा ने अपने साथ चलने के लिए बहलाया.

आरोपी स्वामी निर्मल महाराष्ट्र के नासिक का निवासी है, जिसके झांसे में आकर पीड़िता उसके साथ बिलासपुर और फिर ट्रेन से मध्य प्रदेश के मैहर पहुंची. दोनों एक होटल में ठहरे. वहां आरोपी निर्मल बाबा ने इलाज के नाम पर बार-बार जबरदस्ती अनाचार किया गया. इसके बाद 1 अप्रैल को आरोपी पीड़िता को बिलासपुर में छोड़कर भाग गया.

Next Story