छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: फोटो कॉपी शॉप में पुलिस ने मारा छापा...2 टिकट दलाल गिरफ्तार

Admin2
5 Feb 2021 1:55 PM IST
छत्तीसगढ़: फोटो कॉपी शॉप में पुलिस ने मारा छापा...2 टिकट दलाल गिरफ्तार
x
बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़। आरपीएफ पोस्ट अंबिकापुर के अधिकारी एवं बल सदस्यों द्वारा बैकुंठपुर जिला कोरिया में शिक्षा फोटो कॉपी शॉप में छापा मार टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर एसके यादव के मुताबिक आरोपी का नाम संजय कुमार साहू पिता धर्मपाल साहू (27) है. ये मूलतः साहू पारा कंचनपुर बैकुंठपुर का रहने वाला है. वहीं दूसरे आरोपी का नाम शिव शंकर पिता राम लखन साहू (21) है. जांच में दोनो आरोपियों के पास से 2 पर्सनल यूजर आईडी से बनी कुल 39 नग रेल टिकट जब्त की गई है. आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि जब्त टिकटों की कीमत करीब 16500 रुपए आंकी गई है.

Next Story