छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: किसान की हत्या मामले में चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने पुलिस कर रही कड़ी मशक्कत

Admin2
17 April 2021 12:17 PM IST
छत्तीसगढ़: किसान की हत्या मामले में चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने पुलिस कर रही कड़ी मशक्कत
x

Demo Pic

बड़ी खबर

बिलासपुर। हिर्री थाना क्षेत्र के खरकेना निवासी किसान की हत्या के चौथे दिन भी पुलिस हत्यारों का पता नहीं लगा पाई। पुलिस ने गुस्र्वार को घटना स्थल के पास से खून से सनी कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल जब्त किया।

इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने गांव में पूछताछ की। इसमें पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। पुलिस घटना से इसे जोड़कर हत्यारों का सुराग लगाने कोशिश कर रही है हिर्री थाना प्रभारी शांत कुमार साहू ने बताया कि खरकेना में रहने सुरेश साहू (40 वर्ष) की सोमवार की रात अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी।

उनकी लाश मुरू पथराली मार्ग में मंगलवार की सुबह मिली थी। इसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे थे।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर गांव में मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला कि मृतक का गांव में किसी से दुश्मनी नहीं थी। साथ ही किसी विवाद की भी जानकारी नहीं मिल पाई।
अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने दो टीम बनाकर जांच शुरू कर दी। इस बीच पता चला कि मृतक कर्ज में डूबा था। इसके लिए उसने कुछ दिन ही पहले अपनी जमीन बेची थी।
इसके रकम से उसने कर्ज लौटा दिया था। पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि मृतक जमीन में गड़े धन की तलाश में तांत्रिकों के भी संपर्क में था। इसके लिए वह आए दिन बाहर जाता था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस संबंध में पतासाजी कर रही है।
Next Story