छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पुलिस का पहले इंकार फिर दुष्कर्म की पुष्टि...एसपी ने किया खुलासा

Rounak Dey
9 Dec 2020 11:17 AM IST
छत्तीसगढ़: पुलिस का पहले इंकार फिर दुष्कर्म की पुष्टि...एसपी ने किया खुलासा
x

कवर्धा। 14 वर्षीय आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पहले पुलिस ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म नहीं होने का दावा किया था। पुलिस की दोबारा जांच में खुलासा हुआ है। एसपी शलभ सिन्हा ने खुलासा किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जानकारी के मुताबिक 22 नवम्बर को शहर के सर्किट हाऊस के पास दुष्कर्म हुआ था। पहले पुलिस ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म नहीं होने का दावा किया था। दोबारा जांच के बाद पुलिस का कहना है कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इसके बाद मामले में 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक मामले में कुल 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें से 4 नाबालिग हैं।

Next Story