छत्तीसगढ़

एसआई भर्ती मेंस परीक्षा में गड़बड़ी की खबर का छग पुलिस ने किया खंडन

Nil dhankar
19 May 2023 4:44 PM IST
एसआई भर्ती मेंस परीक्षा में गड़बड़ी की खबर का छग पुलिस ने किया खंडन
x

रायपुर। छग पुलिस ने एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का खंडन किया है. खंडन में बताया कि एक समाचार पत्र में एसआई भर्ती मेंस परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए समाचार प्रकाशित किया है, एवं उसके पश्चात सोशल मीडिया में भी कुछ आशंकाएँ वायरल हो रही हैं। स्पष्ट किया जाता है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं है।

उम्मीदवार विजेता केसरवानी के हाई कोर्ट प्रकरण की वजह से उनके मेरिट क्रम को ग़लत समझते हुए समाचार प्रकाशित हुआ है। साथ ही आरक्षण प्रक्रिया की वजह से होने वाले स्वाभाविक क्रम को भी ग़लत समझते हुए समाचार प्रकाशित हुआ है। इसके संबंध में वस्तुस्थिति स्पष्ट की जा चुकी है। अतः प्रक्रिया में भाग ले रहे उम्मीदवार ऐसी खबर से प्रभावित ना हों और परीक्षा के अगले चरण में बिना किसी शंका के भाग लें।


Next Story