छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया, नया अपडेट आया
jantaserishta.com
22 Jan 2025 3:46 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
कोण्डागांव: जिले के पुलिस लाइन मैदान में 16 नवंबर से शुरू हुई पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 21 जनवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। नारायणपुर, कांकेर और कोण्डागांव जिलों में 714 रिक्त पदों के लिए आयोजित की गई। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 96 हजार 136 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 55 हजार 295 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 40 हजार 841 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया। बताया जा रहा है की जल्द ही लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।
पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों की चरणबद्ध शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया गया। आगे की प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और अंतिम दौड़ का आयोजन किया जाएगा। शासन स्तर पर अभ्यर्थियों को उनके अंक और प्रदर्शन के आधार पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी कांकेर के महेंद्र कुमार, राम भगत और महासमुंद के यशवंत ध्रुव ने बताया कि, भर्ती प्रक्रिया अत्याधुनिक उपकरणों और पारदर्शिता के साथ संचालित की गई। रिजर्व डे के दौरान अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को भी भर्ती में शामिल होने का अवसर प्रदान किया गया, जिससे वे संतुष्ट हैं। अब सभी अभ्यर्थी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता के साथ अभ्यर्थियों को उनकी प्रतिभा के अनुसार अवसर प्रदान करने का यह प्रयास सराहनीय रहा।
Tagsपुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रियाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़Police Constable Recruitment ProcessChhattisgarhChhattisgarh News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





