छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अवैध महुआ के बड़े खेप को पुलिस ने किया जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
16 Sept 2021 12:15 AM IST
छत्तीसगढ़: अवैध महुआ के बड़े खेप को पुलिस ने किया जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कसडोल। पुलिस थाना कसदोल के पुलिस चौकी सोनाखान में अवैध महुआ शराब के एक बड़ी खेप के आरोपी को गिरफ्तार करने में सोनाखान पुलिस को सफलता मिली है। जिससे 35 लिट्रर शराब जब्त कर गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिली कि सुन्दर सिंग चौहान नामक व्यक्ति अपने घर बाड़ी में अवैध महुआ शराब बिक्री करने की नीयत से रखा है। सूचना पर चौकी प्रभारी सोनाखान नरेन्द्र मार्कण्डेय के नेतृत्व में चौकी सोनाखान से टीम बनाकर रवाना होकर घेराबंदी कर ग्राम महकम आरोपी सुंदर सिंह चौहान के घर बॉडी पर एक व्यक्ति को पकड़ा।

जिसे पूछने पर अपना नाम सुंदर सिंह चौहान (48) महकम का होना बताया जिसके कब्जे से एक छोटा ड्रम नीले रंग में 20 लीटर एवम 20 लीटर वाले सफेद जरीकेन में 15 लीटर कच्ची महुआ शराब भरा कुल 35 लीटर महुआ शराब मिला जिसे उक्त शराब रखने की अनुज्ञप्ति के संबंध में पूछने पर कोई कागजात नही होना लिखित देने पर उक्त अवैध शराब जब्त कर मामला 34(2) आबकारी एक्ट के पाए जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

Next Story