छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस ने आंध्रप्रदेश में चोर को पकड़ा

Nilmani Pal
26 Feb 2025 10:01 AM IST
छत्तीसगढ़ पुलिस ने आंध्रप्रदेश में चोर को पकड़ा
x
छग

जगदलपुर। शहर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी सनसिटी व हाउसिंग बोर्ड के सूने मकानों से सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर फरार हो गया था। गिरफ्तार करने के बाद उसके कब्जे से करीब 1.14 लाख रुपए के चोरी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक सनसिटी हाउसिंग बोर्ड निवासी राधा ठाकुर ने बीते साल 17 अगस्त को सिटी तोतवाली में अपने घर पर चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। राधा अपने परिवार के साथ करन्दोला गई हुई थी।

इसी बीच उसके घर से अलमारी तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, सोने का झुमका, चैन, मंगलसूत्र, अंगूठी, सोने का गेहुंदाना, लॉकेट, चांदी की पायल, चांदी का कड़ा, चैन, बिछिया, अंगूठी, टाईटन घडी, सिक्को से भरा गुल्लक व 3 हजार रूपए नगद, कुल करीब 96200 रूपए पार कर दिए थे।

इस मामले की जब पुलिस ने जांच की तो पुलिसिया पूछताछ और जांच के बाद मध्यप्रदेश के इदा उर्फ इदा बघेल उफ इदा भानसिंह की तलाश शुरू कर दी। आरोपी इदा को पुलिस ने आंध्रप्रदेश के विजयनगरम से हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि 16 अगस्त को उसने अपने साथियों के साथ सूने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Next Story