छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : नशे के विरूद्ध पुलिस का अभियान जारी, 2 महिला समेत 3 गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा

Admin2
27 Oct 2020 4:30 PM GMT
छत्तीसगढ़ : नशे के विरूद्ध पुलिस का अभियान जारी, 2 महिला समेत 3 गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
x
नशे के विरूद्ध पुलिस का अभियान जारी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। नशा के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। जिसके चलते रायपुर पुलिस ने बीती रात अफीम का कारोबार करने वाले पकड़े गये। पुलिस ने बताया कि लाखों रूपये की अफीम और डोडा चूरा के साथ 2 महिला सहित 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में रायपुर के एसपी ने पत्रकारवार्ता लेते हुए बताया कि मांग के आधार पर रायपुर शहर में घुम-घुम कर ये गिरोह अफीम व डोडा चूरा की सप्लाई करता था। जिसका आज भांडाफोड़ किया गया। अब तक की रायपुर पुलिस द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक और बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है।

इस गिरोह में महिलाएं भी शामिल हैं। सायबर सेल की टीम की मदद से तस्करों को धर दबोचा है। न्यू राजेन्द्र नगर और तेलीबांधा थाना की टीम ने आरोपियों के पास से पुलिस को लगभग 12 किलो अफीम, 44 किलो डोडा चूरा मिला है। नशे के इस सामान की कीमत बाजार में 16 लाख रुपए है।

आरोपियों का स्कूटर और मोबाइल फोन भी पुलिस के कब्जे में है। और नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Next Story