छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: टुल्लू पंप चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
Shantanu Roy
18 Sept 2021 11:58 AM IST

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायगढ़। सूने मकान में प्रवेश कर वहां से आटा चक्की, धान कुटने का सेलर सामान, टुल्लू पंप चोरी करने के मामले में खरसिया पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से आटा चक्की बरामद करते हुए वाहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया है। उक्त मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया क्षेत्र के ग्राम भैनापारा निवासी देवप्रसाद श्रीवास (45) वर्ष ने खरसिया थाना में 2 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके नए मकान के एक कमरे में आटा चक्की, दूसरे कमरे में धान कुटने सेलर सामान के अलावा आंगन में रखे टूल्लू पंप को अज्ञात चोर के 01 सितंबर की रात्रि द्वारा चोरी कर लिया गया है।
घटना की रिपोर्ट दर्ज कर खरसिया पुलिस मुखबिरों का जाल बिछाकर आरोपियों की पतासाजी में लगी हुई थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी विदेशी लाल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके पास से एक स्टील बाडी आटा चक्की मशीन जब्त किया गया तथा उसके साथी हेमंत कुमार सिदार सोनबरसा निवासी के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन होण्डा सीडी 110 ड्रीम डी एक्स सीजी 13 ए जी 3795 को जब्त किया गया। .
इसके बाद चोरी गया सामान टुल्लू पंप, धान कुटने का सेलर एवं पानी पेचीस आरोपी के बताए जगह पर नहीं मिलने पर उसका पंचनाम तैयार किया गया है। चोरी में शामिल आरोपियों के खिलाफ धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर जेल दाखिल करा दिया गया है।
Next Story





