छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आटा चक्की खुलने की मिली अनुमति... जाने खुलने का समय

jantaserishta.com
6 May 2021 7:49 PM IST
छत्तीसगढ़: आटा चक्की खुलने की मिली अनुमति... जाने खुलने का समय
x

DEMO PIC

बड़ा आदेश जारी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरिया। जिले में 16 मई रात्रि 12 बजे तक पूर्ववत कंटेनमेंट जोन रहने का आदेश जारी किया गया है। इस अवधि में कोरिया जिले में आटा चक्की एवं मोहल्ले मे स्थित किराना दुकानों को प्रात: 6 से सुबह 10 बजे तक कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खोलने की अनुमति दी गई है।

शापिंग माल एवं सुपर मार्केट को खोलने की अनुमति नहीं होगी। किराना, ग्रासरी, फल, सब्जी, अंडा, पोल्ट्री, मटन एवं मछली की होम डिलीवरी प्रातः 7 से अपरान्ह 2 बजे तक केवल स्ट्रीट वेण्डर्स, ठेले वालों, पिक-अप, मिनी ट्रक, अन्य उपयुक्त छोटे वाहन के माध्यम से की जा सकेगी।

होटलों, रेस्टोरेण्ट्स से केवल टेलीफोनिक, ऑनलाईन एप्लीकेशन के माध्यम से प्रातः 6 से रात्रि 8 बजे तक, होम डिलीवरी की अनुमति दी गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story