छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: इस चेहरे को देखकर लोग हैरान...IPS अफसर ने शेयर किया फोटो

Admin2
1 March 2021 10:49 AM IST
छत्तीसगढ़: इस चेहरे को देखकर लोग हैरान...IPS अफसर ने शेयर किया फोटो
x

रायपुर। जवाब कंटेंट से भरपूर सोशल मीडिया पर आपके सामने कब क्या शानदार चीज नजर आ जाए कुछ नहीं कहा जा सकता. कई बार हमारा सामना ऐसी दिलचस्प तस्वीरों या वीडियो से होता है, जिन पर नजरें ठहर जाती हैं और लंबा समय उनके बारे में विचार करते हुए निकल जाता है. ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर फिर वायरल (Viral Photo) हो रही है. हालांकि, एक बार में तस्वीर देखने पर पता चलता है कि ये महज एक चिड़िया है, लेकिन उसके चेहरे को देखकर लोग हैरान हैं. आइए समझते हैं कि पूरा मामला क्या है.

आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर एक चिड़िया की तस्वीर शेयर की है. उन्होंने इसे कैप्शन दिया है 'मूंछे हों तो...' यह सुनकर हमारे जेहन में अमिताभ बच्चन का डयलॉग आता है. जिसमें वे कहते हैं 'मूंछें हों तो नत्थू लाल जैसी हों.' जितना खास यह डायलॉग है, उतना ही खास यह पक्षी भी है. तस्वीर में नजर आ रही चिड़िया की मूंछे हैं. वो भी चोंच के पास मुड़ी हुईं. इस तस्वीर को देखकर यूजर्स हैरान हैं और लगातार मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.


Next Story