छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक की दर्दनाक मौत...घटना देख लोगों के उड़े होश

Admin2
7 Dec 2020 1:14 PM IST
छत्तीसगढ़: हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक की दर्दनाक मौत...घटना देख लोगों के उड़े होश
x
बड़ी घटना

छत्तीसगढ़। बीजापुर के राणापारा इलाके में हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उसका शव अभी भी टावर पर लटका हुआ है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। जानकारी के अनुसार नैमेड थानाक्षेत्र के राणापारा में उस वक्त खलबली मच गई जब एक शख्स को करीब 60 फीट की ऊंचाई हाईटेंशन टावर में चढ़ा हुआ देखा। लोग कुछ कर पाते इससे पहले युवक 132 केवी तार की चपेट में आ गया। जोरदार विस्फोट के बाद युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद युवक का शव टावर पर लटका रहा।




Next Story