छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से महिला की दर्दनाक मौत, दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी मृतका

Admin2
15 April 2021 4:55 PM IST
छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से महिला की दर्दनाक मौत, दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी मृतका
x

demo pic 

सड़क हादसा

छत्तीसगढ़। बलौदाबाजार जिले के कसडोल में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक घटना कसडोल ब्लॉक के अमोदी बस स्टैंड की है. यहां एक तेज रफ्तार कैप्सूल ने मोटर साइकिल सवार महिला को मारी जोरदार टक्कर, सिर फट जाने से मौके पर ही मौत हो गई. मोटर साइकिल क्रमांक CG 04 LE 7418 में सवार महिला गंगोत्री पटेल अपने घर असनीद से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने बलौदा जा रही थी. मोटर साइकिल और कैप्सूल दोनों कसडोल से गिधौरी की ओर जा रही थी. मोटर साइकिल को कैप्सूल गाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कैप्सूल फरार हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस वाहन से शव परीक्षण केंद्र कसडोल भेजा गया. पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार कैप्सूल की तलाश कर रही है.

Next Story