छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटाखा फोड़ते समय 9 साल के बच्चे के साथ दर्दनाक हादसा, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Admin2
15 Nov 2020 1:16 PM GMT
छत्तीसगढ़: पटाखा फोड़ते समय 9 साल के बच्चे के साथ दर्दनाक हादसा, उपचार के दौरान तोड़ा दम
x

फाइल फोटो 

छत्तीसगढ़: पटाखा फोड़ते समय 9 साल के बच्चे के साथ दर्दनाक हादसा, उपचार के दौरान तोड़ा दम

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़: जशपुर के कुनकुरी क्षेत्र के धोबीपारा में एक दर्दनाक घटना में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। पटाखा फोड़ते समय हादसे में बच्चे मानस की मौत हो गई। दीपावली त्योहार के अवसर पर पटाखा फोड़ते समय बच्चे ने कांच का गिलास ढक कर पटाखे में आग लगा दी जिसके बाद पटाखा फटा तो गिलास के कांच के टुकड़े बच्चे के सीने में घुस गए।

आनन फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान ही उसने दम ​तोड़ दिया। दीपोत्सव में एक घर का चिराग बुझ जाने से क्षेत्र में दुख का माहौल है। घर की खुशियां दुख में बदल गई।

Next Story