छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: स्कूल को बंद करने का आदेश...आज फिर 8 शिक्षक पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Admin2
18 Feb 2021 5:06 PM IST
छत्तीसगढ़: स्कूल को बंद करने का आदेश...आज फिर 8 शिक्षक पाए गए कोरोना पॉजिटिव
x
मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़। राजनांदगांव में स्कूल खुलने से पहले ही जिले के प्राइवेट स्कूल में कोरोना विस्फोट हुआ है. बुधवार को 2 बच्चे समेत 11 स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव मिले थे, उसके बाद आज गुरुवार को भी 8 शिक्षक और उनके परिजन संक्रमित पाए गए हैं. कोरोना संक्रमित मिले सभी स्टॉफ होम आइसोलेशन में है. इसके साथ ही स्कूल को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.

इसी वजह से आज स्कूल कैंपस में मौजूद 70 स्टॉफ का एंटीजेन टेस्ट कराया गया. जिनमें से 8 स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. इसके अलावा जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनका दोबारा आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाएगा. इस तरह स्कूल कैंपस से 20 स्टॉफ संक्रमित मिले है. जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है.

Next Story